मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आलिया भट्‌ट की 'हीरा मंडी' में ऐश्वर्या-माधुरी समेत इन बड़ी एक्ट्रेस की हो सकती है एंट्री

संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हीरा मंडी' में आलिया भट्‌ट के अलावा कई बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, मनीषा कोइराला, विद्या बालन और परिणीति चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली खुद ही कास्टिंग कर रहे हैं। वहीं उनके असिस्टेंट विभु पुरी फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। विभु ने इससे पहले संजय लीला भंसाली की 'गुजारिश' का निर्देशन किया था।

संजय ने फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया
सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स से हाथ मिला लिया है। वे अब इस पीरियड ड्रामा को वेब फिल्म के तौर पर बनाएंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वहीं साल 2021 की पहली तिमाही में 'हीरा मंडी' की शूटिंग शुरू की जा सकती है।

रेड लाइट एरिया के कल्चर पर आधारित है फिल्म
रिपोर्ट में कहा गया कि 'हीरा मंडी' को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। इसमें संजय लीला भंसाली के सभी एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। 'हीरा मंडी' की कहानी लाहौर शहर के एक रेड लाइट एरिया के कल्चर में महिलाओं की स्थिति पर आधारित है। फिल्म यहां रहने वाली महिलाओं के जीवन और जिनके जीवन में सेक्स ही जॉब है, उस पर फोकस करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aishwarya Rai Bachchan, Madhuri Dixit, Deepika Padukone and Parineeti Chopra to feature Alia Bhatt's Heera Mandi


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/aishwarya-rai-bachchan-madhuri-dixit-deepika-padukone-and-parineeti-chopra-to-feature-alia-bhatts-heera-mandi-128078949.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना