महाराणा प्रताप से सीखों कैसे करते सनातन धर्म की रक्षा- ठाकुर
महाराणा प्रताप से सीखों कैसे करते सनातन धर्म की रक्षा- ठाकुर भीलवाड़ा (कैलाश चन्द्र शर्मा) भीलवाड़ा, । अपने धर्म के खिलाफ आचरण करने वालों के साथ कभी खड़े मत रहो। सनातन धर्म की रक्षा करना सीखना है तो वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप से सीखो जिन्होंने घास की खाई पर अपने धर्म ओर स्वाभिमान से कोई समझोता नहीं किया। अपने स्वाभिमान को जागृत करे ओर सनातन की रक्षा के लिए खुद भी जगे ओर बच्चों को भी जगाए। सर्व कल्याण की कामना करने वाले सनातन धर्म की रक्षा करना हम सभी सनातनियों का कर्तव्य है। सनातनधर्मी अपने धर्म पर गौरव करें और कल्याण की राह दिखाए। ये विचार परम पूज्य शांतिदूत पं. श्रीदेवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने मंगलवार दोपहर शहर के आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मोदी ग्राउण्ड में विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के तीसरे दिन कथा में व्यक्त किए। तीसरे दिन जड़भरत संवाद, नृसिंह अवतार, वामन अवतार आदि प्रसंगों की चर्चा की गई। कथा श्रवण के लिए शहरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्तों सैलाब मोदी ग्राउण्ड में उमड़ पड़ा। इस दौरान ...