मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पर भड़कीं तापसी, उर्मिला और पूजा भट्‌ट, पीड़ित को दोषी बताने पर अध्यक्ष से मांगी सफाई

बदायूं में एक 50 साल की महिला के साथ वहशीपन की सारी हदें पार की गईं। नतीजा पीड़ित की मौत के तौर पर सामने आया। इस केस के सामने आते ही एक बार फिर महिला सुरक्षा की बातें हवा हो गईं। इतना ही महिला सुरक्षा के लिहाज से बने राष्ट्रीय महिला आयोग की एक सदस्य चंद्रमुखी देवी ने ने तो पीड़ित महिला पर ही घर से बाहर अकेले जाने का दोष मढ़ दिया। इस बात से खफा बॉलीवुड की फीमेल एक्ट्रेस लॉबी ने NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा से सफाई मांगी।

पूजा ने पूछा आप इससे सहमत हैं
पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर चंद्रमुखी के बयान वाले वीडियो को शेयर कर पूछा- माननीय रेखा जी, क्या आप इस बात से सहमत हैं, जो आपकी प्रतिनिधि ने बदायूं रेप केस के बारे में कही। अगर आप सहमत हैं तो कृपया स्पष्ट करें कि उस वक्त अकेले मंदिर जाने में महिला की गलती थी।

इस पर NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा नहीं मैं सहमत नहीं। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा कैसे और क्यों कहा। लेकिन महिला को अपनी मर्जी से कही भी, कभी भी आने-जाने का अधिकार है। यह समाज और सरकार की जिम्मेदारी है वह हर जगह को महिला के सुरक्षित बनाए। रेखा के जवाब पर पूजा ने थैंक्यू नोट भी लिखा।

##

उर्मिला ने लिखा ऐसी सोच ही बदलनी है
पिछले दिसंबर कांग्रेस का साथ छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- ऐसी ही मानसिकता को बदलने की जरूरत है। तब तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं। एक महिला कैसे किसी एक महिला को ही गुनहगार कह सकती है। दुखी करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

##

तापसी ने लिखा शर्म करो
तापसी पन्नू ने भी अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि इस तरह की सोच वाली महिला अगर इस देश में नहीं होती तो उसके साथ ऐसी घटना नहीं होती। होपलेस, शर्म करो।

दरवाजे पर महिला का शव फेंक गए थे आरोपी
घटना बदायूं में उघैती थाना इलाके के एक गांव की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि महिला हर दिन की तरह रविवार को भी नजदीक के गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। यहां मंदिर के पुजारी, उनके एक चेले और ड्राइवर ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या कर दी। देर रात पुजारी अपनी जीप से आया और दरवाजे पर महिला का शव फेंककर चला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बदायूं में मृतक महिला के घर जानकारी लेने गईं थीं। जिनकी बात पर उर्मिला मातोंडकर, पूजा भट्ट और तापसी पन्नू ने सवाल उठाया है।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/taapsee-pannu-urmila-matondkar-and-pooja-bhatt-raise-questions-over-ncw-members-comments-where-she-blaming-badaun-gang-rape-victim-128097730.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना