मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में भी वर्कआउट कर रही हैं अनुष्का शर्मा, ट्रेडमिल पर जॉगिंग करते आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी का यह आखिरी महीना चल रहा है। अनुष्का प्रेग्नेंसी के दौरान भी खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट और योग कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रेडमिल पर जॉगिंग करते दिखाई दे रही हैं। इस बूमरैंग वीडियो में अनुष्का ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जेगिंग पहना है। वीडियो में उनका बेबी बंप भी दिख रहा है।

इससे पहले अनुष्का ने योग करते हुए भी अपना एक फोटो शेयर किया था। जिसमें उनके पति विराट कोहली उन्हें शीर्षासन करने में मदद करते दिखाई दिए थे। प्रेगनेंसी के दौरान अनुष्का ने कई फोटोशूट भी कराए हैं। जिसकी फोटोज भी उन्होंने शेयर की थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट और अनुष्का ने अगस्त में पैरंट्स बनने की घोषणा की थी।

## ##

बच्चे को जन्म देने के चार महीने बाद काम पर लौटेंगी
अनुष्का के काम की बात करें तो वे एक्ट्रेस के तौर पर आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं। इसके बाद से अनुष्का ने किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा था कि बच्चे को जन्म देने के चार महीने बाद ही वह काम पर लौटेंगी। बतौर प्रोड्यूसर पिछले साल अनुष्का की वेब सीरीज 'पाताल लोक' काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'बुलबुल' भी प्रोड्यूस की, जो 24 जून 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anushka Sharma doing workouts even in the last month of pregnancy, seen jogging on the treadmill


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/anushka-sharma-doing-workouts-even-in-the-last-month-of-pregnancy-seen-jogging-on-the-treadmill-128089887.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना