मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

83 में कपिल देव का रोल निभा रहे रणवीर सिंह ने बताया उन्हें महानतम कप्तान, बोले- शुक्रिया हम आपकी कहानी बता रहे हैं

क्रिकेट लीजेंड कपिल देव 6 जनवरी को अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बर्थडे पर रणवीर सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। रणवीर ने एक वीडियो के जरिए कपिल देव को विश किया। गौरतलब है कि रणवीर इंडियन क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में वे कपिल के ही रोल में होंगे।

हम आपकी कहानी बता रहे हैं इसके लिए शुक्रिया- रणवीर

रणवीर ने लिखा- एक महान कैप्टन, एक अनमोल रत्न। शुक्रिया सर हमें अपनी कहानी को बताने की परमिशन देने के लिए। हम आज के दिन आपकी अच्छी सेहत और खुशी की कामना करते हैं। हैप्पी बर्थडे कपिल सर, यही 83 है। क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म 83 का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है। दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में होंगी।

83 की रिलीज डेट नहीं हुई फाइनल
रणवीर के अलावा 83 की स्टार कास्ट बोमन ईरानी, जतिन सरना आदि ने भी कपिल देव को विश किया है। बात अगर फिल्म 83 की करें तो फिल्म में साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, एमी विर्क, जीवा, चिराग पाटिल, साहिल खट्‌टर, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लगे लॉकडाउन ने इसे रोक दिया। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हो सकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranveer singh wishes kapil dev on his 62nd birthday with heartfelt message


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/ranveer-singh-wishes-kapil-dev-on-his-62nd-birthday-with-heartfelt-message-128093857.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना