मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अभिनेता सोहेल और अरबाज खान के खिलाफ केस दर्ज, 14 दिन का क्वारैंटाइन तोड़ कर घर जाने का आरोप

अभिनेता अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण खान के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। तीनों यूनाइटेड अरब अमीरात(UAE) से 25 दिसंबर को मुंबई लौटे हैं। आरोप है कि नियम के अनुसार उन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहना था, लेकिन ये नियमों को तोड़ते हुए सीधे अपने घर चले गए।

होटल ताज ग्रैंड में रुकने का किया गया था इंतजाम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की ओर से इनके रुकने का इंतजाम मुंबई के ताज लैंड होटल में किया गया था। 26 तारीख की सुबह तीनों ने अपने-अपने कमरों से चेकआउट कर लिया था। इसके बाद बीएमसी की ओर से तीनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले में तकरीबन एक सप्ताह तक जांच चली और तीनों के बयान के बाद लापरवाही उजागर होने पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। राज्य में ब्रिटेन, यूरोपियन देशों और UAE से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिनों के इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहने का नियम है। हालांकि, सूत्र यह भी बताते हैं कि इनमें से किसी में कोरोना के कोई भी लक्षण या वायरस नहीं मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिनेता सोहेल खान और अरबाज खान 25 दिसंबर को UAE से मुंबई लौटे थे। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/mumbai/news/big-negligence-from-big-bollywood-actors-arbaz-khan-and-sohail-khan-while-fearing-coronas-new-strain-news-and-updates-128086526.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना