मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

PETA की घोषणा; सोनू सूद और श्रद्धा कपूर 2020 के हॉटेस्ट वेजीटेरियन, यही अवॉर्ड पीएम मोदी और बिगबी भी जीत चुके

पीपुल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ पीपुल (PETA) ने एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को 2020 में इंडिया का हॉटेस्ट वेजिटेरियन घोषित किया है। सोनू सूद पेटा के प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन में शामिल हुए थे और 'हग अ वेजिटेरियन' डे में भी हिस्सा लिया था।

सोनू ने बचाई थी घायल कबूतर की जान
सोनू ने सोशल मीडिया की एक अपील को भी बढ़ावा दिया था, जिसमें मैकडोनाल्ड से कहा गया था कि वो अपने मेनू में मेकवीगन बर्गर को बढ़ावा दे। उन्होंने एक कबूतर की भी जान बचाई थी, जो उन्हें बेटे के साथ क्रिकेट खेलते वक्त घायल मिला था। PETA की एक कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही श्रद्धा कपूर ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कभी भी ऐसा कोई मौका नहीं छोड़तीं, जिस पर वे एनीमल्स के बारे में बात कर सकती हों।

पेटा ने कहा ये दोनों दुनिया में बदलाव लाते हैं
PETA ने कहा है कि सोनू और श्रद्धा जब भी खाना खाने बैठते हैं, तो वो दुनिया में बदलाव लाने में मदद करते हैं। फल और सब्जियां कभी भी महामारी का कारण नहीं बनती हैं। PETA इंडिया सोनू और श्रद्धा का सम्मान करती है, क्योंकि ये दोनों न्यू नॉर्मल में अपने फैंस को मीट-फ्री खाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और वो भी खुद मिसाल बनकर।

रेखा और अमिताभ भी जीत चुके ये अवॉर्ड
सोनू और श्रद्धा से पहले हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ इंडिया का अवॉर्ड जीतने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, मानुषी छिल्लर, सुनील छेत्री, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल, कंगना रनोट, शाहिद कपूर और रेखा शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PETA India announced Hottest Vegetarians for 2020 winners are Sonu Sood and Shraddha Kapoor


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/peta-india-announced-hottest-vegetarians-for-2020-winners-are-sonu-sood-and-shraddha-kapoor-128019001.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना