मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

NCB ने 2 ड्रग पैडलर्स को अरेस्ट किया; रिया-सुशांत के बारे में जानकारियां मिलीं, 2.5 करोड़ की चरस भी जब्त

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। मुंबई में कई जगहों पर छापे के दौरान 2.5 करोड़ की चरस भी जब्त की गई है। NCB के एक अधिकारी ने दावा किया है कि इस केस में ये अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। गिरफ्तार किए गए पैडलर्स के नाम जिनेंद्र जैन उर्फ रीगल महाकाल और मोहम्मद आजम जुम्मन शेख हैं।

भास्कर को एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पैडलर्स 2 दिन की रिमांड पर हैं। रीगल महाकाल ने सुशांत और रिया से जुड़े कई राज भी उगले हैं। इसके बाद रिया और बाकियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अधिकारी ने बताया कि रिया-शोविक पर फिर से दबिश पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, पर हमें अभी जो इनपुट मिला है, वह बड़ा टर्निंग पॉइंट है और इस बार की जब्ती भी बहुत ज्यादा है।

अधिकारी का दावा- मुंबई में ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन खत्म कर दी
अधिकारी कहा- आजम जुम्मन शेख सप्लायर है। रीगल महाकाल को आजम ड्रग्स सप्लाई करता था। रीगल, ये ड्रग्स अनुज केसवानी को देता था। अनुज, कैजान को सप्लाई करता था। कैजान यही ड्रग्स सुशांत और रिया के नौकर दीपेश को देता था। हमने मुंबई के ड्रग्स सप्लायर की पूरी चेन फिनिश कर दी।

अधिकारी ने बताया कि जब्त किया गया मालाना क्रीम कही जाती है। ये दुनिया में सबसे ज्यादा डिमांड वाली चरस है। यह हिमाचल के मलाना रीजन में ही होती है। इंटरनेशनल मार्केट में मलाना क्रीम की कीमत 40-50 लाख रुपए प्रति किलो ग्राम है।

​​​NCB ने ​रीगल की निशानदेही पर मुंबई के लोखंडवाला और मिल्लतनगर में छापेमारी की थी। रीगल महाकाल बॉलीवुड की कुछ हस्तियों से भी जुड़ा है। NCB लंबे समय से रीगल की तलाश कर रही थी।

भारती सिंह केस से कोई सरोकार नहीं
कॉमेडियन भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया के केस का रीगल का उससे कोई संबंध नहीं है। भारती के केस में कोर्ट में 14 दिसंबर को सुनवाई है। भारती के केस में NCB की तरफ से 3 रिव्यू पिटिशन दायर की गई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NCB सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। इस मामले में रिया और उनके भाई शोविक को गिरफ्तार किया गया था, जो कि अभी बेल पर बाहर हैं। - फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-death-case-ncb-said-action-on-rhea-and-showik-will-be-big-thing-to-see-but-big-turning-point-has-come-127995383.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना