मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे सुशांत के पिता, सोशल मीडिया यूजर्स की CBI से अपील- एक्टर के मामले में जल्दी निष्कर्ष दें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी दो बेटियां भी दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें हार्ट प्रॉब्लम के चलते उन्हें फरीदाबाद, हरियाणा के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसने शेयर की फोटो?

फोटो सौम्य दीप्त नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई है। इसके कैप्शन में लिखा है, "सुशांत के पिता पटना में दर्ज एफआईआर के मुख्य शिकायतकर्ता हैं, जिस दस्तावेज के आधार पर सीबीआई जांच कर रही है। अब वे हार्ट इश्यूज से जूझ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। तनाव बढ़ रहा है। सीबीआई को इन बुजुर्ग सज्जन की खातिर जल्दी ही निष्कर्ष की घोषणा करनी चाहिए।"

इस पोस्ट के बाद कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी केके सिंह की अस्पताल वाली फोटो शेयर की है और उनकी सलामती की दुआ मांगी है। साथ ही सीबीआई से जल्द से जल्द सुशांत मामले में निष्कर्ष देने की अपील की है।

## ##

सुशांत की मौत को 6 महीने हुए

14 दिसंबर को सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन को 6 महीने हो गए हैं। 14 जून को अभिनेता का शव उनके बांद्रा (मुंबई) स्थित किराए के घर में मिला था। शुरुआत में जहां पुलिस ने इसे आत्महत्या का केस मानकर जांच शुरू की थी, वहीं सुशांत के फैमिली मेंबर्स, दोस्तों और फैन्स ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी।

हालांकि, सीबीआई का सहयोग कर रहे दिल्ली एम्स ने सुशांत की हत्या की संभावना से इनकार किया है। वहीं, सीबीआई ने अभी तक किसी तरह की रिपोर्ट इस मामले में नहीं सौंपी है। मामले में केंद्र की दो अन्य एजेंसियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Father K K Singh Hospitalized Due To Heart Problem


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-father-k-k-singh-hospitalized-due-to-heart-problem-128032175.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना