मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कंगना रनोट के मणिकर्णिका फिल्म्स डिमॉलिशन पर जवाब मांगने महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने BMC कमिश्नर को समन भेजा

कंगना रनोट के ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स और घर के डिमॉलिशन केस के सिलसिले में महाराष्ट्र के मानवाधिकार आयोग ने BMC के कमिश्नर इकबाल चहल को समन भेजा है। चहल को 20 जनवरी से पहले आयोग के सामने हाजिरी देनी होगी और यह बताना होगा कि उन्होंने बांद्रा पाली हिल एरिया में बनी कंगना की प्रॉपर्टी को नष्ट करने का निर्णय क्यों लिया।

कंगना के पक्ष में ही रहा है अब तक फैसला
BMC ने 9 सितंबर को कंगना के पाली हिल स्थित बंगले में बने ऑफिस के कई हिस्सों को अवैध बताते हुए तोड़ दिया था। जिसके बाद केस दायर करते हुए कंगना ने BMC से दो करोड़ रुपए हर्जाना मांगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के बंगले पर की गई बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की कार्रवाई को गलत ठहराया था और कहा था कि हम किसी भी नागरिक के खिलाफ ‘मसल पावर’ का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दे सकते।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहले बीएमसी के डिमॉलिशन ऑर्डर को अलग रखा था और इसे 'दुर्भावनापूर्ण' कहा था।

कंगना vs BMC:पैरवी के लिए BMC ने वकील को 82 लाख दिए, कंगना बोलीं- पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए

कंगना को कोर्ट से मिली है हिदायत
अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए गए BMC के नोटिस को खारिज करने के बाद कोर्ट ने नुकसान का पता लगाने के लिए सर्वेयर नियुक्त किया है। उन्हें मार्च 2021 तक रिपोर्ट सौंपनी है। ताकि कंगना के मांगे गए 2 करोड़ के हर्जाने पर फैसला दिया जा सके। हालांकि इतने दिन से चल रहे इस पूरे घटनाक्रम के लिए हाईकोर्ट ने कंगना को सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने की हिदायत भी दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maharashtra Human Rights Commission summoned BMC Commissioner in property demolition case of Kangana Ranaut


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/maharashtra-human-rights-commission-summoned-bmc-commissioner-in-property-demolition-case-of-kangana-ranaut-128043073.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना