एक्ट्रेस के खिलाफ शिवसेना विधायक ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भेजा, अर्नब को जो भी भेजा तो नोटिस
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को भेजा है। जिसमें कहा गया है कि एक्ट्रेस ने उन पर झूठे आरोप लगाए थे। कंगना ने सोशल मीडिया पर सरनाईक के घर से पाकिस्तानी क्रेडिट कार्ड मिलने के बात कही थी। विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी के बाद कंगना को विधानसभा में हाजिर होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा।
प्रताप सरनाईक इससे पहले रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ भी विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ला चुके हैं। इस मामले में अर्नब को चार बार पेशी का नोटिस भी जारी हो चुका है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रताप के खिलाफ जांच कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष को भेजा पत्र..
ऐसे शुरू हुआ विवाद
कंगना ने जब मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी, तब प्रताप सरनाईक ने एक इंटरव्यू में उन्हें धमकाते हुए कहा था, "अगर वे मुंबई आती हैं तो हमारी महिला कर्मचारी उनका मुंह तोड़ देंगी।" हालांकि, इस बयान के चलते उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग की नाराजगी का सामना करना पड़ा था।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कंगना को टैग करते हुए लिखा, ' कंगना सही थीं। शिव सेना प्रताप सरनाईक के घर से पाकिस्तान का क्रेडिट कार्ड मिला है।' इसके जवाब में कंगना ने लिखा, 'जब मैंने कहा था कि मुंबई POK जैसा लग रहा है, तब इन्होंने मेरा मुंह तोड़ने की धमकी दी थी। भारत के लोगों उन्हें पहचानिए जो आपके लिए सबकुछ दांव पर लगा रहे हैं और जो आपका सबकुछ छीन रहे हैं। जिन पर आप भरोसा करते हैं वही आपका भविष्य तय करते हैं। इंडिया पाकिस्तान ना बन जाए संभालो यारों।'
इस प्रस्ताव पर सरनाईक ने कहा कि 'कंगना रनोट ने मुझे और मेरे परिवार को देश में बदनाम किया है। मेरा परिवार अनावश्यक रूप से टारगेट हुआ। इस संबंध में, मैंने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है और मैंने सदन से इसे तुरंत मंजूरी देने का अनुरोध किया है।'
ED के रडार पर हैं सरनाईक
175 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ED के रडार पर हैं। इसके लिए सरनाईक को पूछताछ के लिए 3 बार समन भी भेजा जा चुका है। ईडी ने 24 नवंबर को 10 जगहों पर छापे मारे थे, जिसमें मुंबई और ठाणे में सरनाईक, उनके करीबियों के घर और कार्यालय शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/kangana-ranaut-vs-pratap-sarnaik-shiv-sena-mla-submits-breach-of-privilege-notice-against-queen-actress-128011650.html