मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सलमा आगा की बेटी जारा को सोशल मीडिया पर मिली रेप की धमकी, मैसेज करने वाली लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं

पाकिस्तान में जन्मी ब्रिटिश एक्टर सलमा आगा की बेटी जारा खान को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी मिली है। जारा खान ने इसकी शिकायत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने धमकी देने वाले को पहचान लिया है। उसका नाम नोरा सरवर है।
जारा ने पुलिस को बताया है कि उसने फेक आईडी के जरिए रेप की धमकी दी है। जांच के दौरान पता चला कि नोरा की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वो और उसके साथी एक राजनीतिक दल के साथ काम करते हैं। नोरा जारा को निशाना बना रही है।

मां की तरह ही एक्टर-सिंगर हैं सारा
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हैदराबाद की एमबीए स्टूडेंट है और उसकी उम्र 23 साल है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वाली जारा भी अपनी मां सलमा की तरह एक्टर और सिंगर हैं और वो बॉलीवुड मूवी औरंगजेब में नजर आई थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

एक हफ्ते तक आए मैसेज
जारा के पास ये मैसेज 28 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक लगातार आए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान नोरा ने बताया कि उसने फेक अकाउंट बनाया था। कुबूलनामे के बाद पुलिस ने IPC की धारा 354(a), 354 (b), 506 और आईटी एक्ट की धारा 67(a) के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pakistani singer Salma Agha's daughter Zara Khan received rape threats on Instagram


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/pakistani-singer-salma-aghas-daughter-zara-khan-received-rape-threats-on-instagram-127985296.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना