मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कपिल शर्मा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करेंगे डेब्यू, वेब सीरीज की शूटिंग के लिए 'द कपिल शर्मा शो' से लेंगे एक महीने का ब्रेक

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस डेब्यू प्रोजेक्ट के लिए कपिल अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' से तकरीबन एक महीने का ब्रेक लेंगे। शो में रुकावट ना आए, इसीलिए उन्होंने बैंक एपिसोड्स भी तैयार कर लिए हैं। बता दें कि, दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कपिल ने पहली बार अपने वेब डेब्यू के बारे में खुलासा किया। 'दादी की शादी' एक कॉमेडी वेब सीरीज होगी।

24 दिसंबर के बाद कपिल नहीं करेंगे शो की शूटिंग
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 24 दिसंबर के बाद कपिल और उनकी टीम शो की शूटिंग नहीं करेंगे। कपिल ने अपनी इस अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग के लिए इस शो से ब्रेक लिया है। अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट में ब्रेक ना आए। इसलिए उन्होंने शो के तकरीबन 8 बैंक एपिसोड्स तैयार कर लिए हैं। उन्होंने चैनल को आश्वासन दिया है की उनके लौटने तक शो टेलीकास्ट की कोई समस्या नहीं होगी। कपिल के को-स्टार्स को भी ब्रेक दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें - कपिल शर्मा ने वेडिंग एनिवर्सरी के दिन भी काम पर जाने के लिए पत्नी गिन्नी से माफी मांगी, बोले- गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा

ब्रेक के दौरान अपने पर्सनल कमिटमेंट्स भी पुरे करेंगे कपिल
सुनने में ये भी आया है की इस ब्रेक के दौरान, कपिल सिर्फ वेब सीरीज की शूटिंग ही खत्म नहीं करेंगे। बल्कि, अपने पर्सनल कमिटमेंट्स भी पुरे करेंगे। इस महीने (दिसंबर) में उनकी शादी के 2 साल पुरे हुए और साथ ही उनकी बेटी का पहला जन्मदिन भी था। हालांकि शो की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से वे इन दोनों खास मौकों को सेलिब्रेट नहीं कर पाए। कपिल जनवरी में ही अब इन दोनों खास मौकों को सेलिब्रेट भी करेंगे और वेब सीरीज की शूटिंग भी पूरी करेंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma will debut on digital platform, will take a month's break from 'The Kapil Sharma Show' from December 24 for shooting of web series


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kapil-sharma-will-debut-on-digital-platform-will-take-a-months-break-from-the-kapil-sharma-show-from-december-24-for-shooting-of-web-series-128028996.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना