मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कपिल शर्मा ने वेडिंग एनिवर्सरी के दिन भी काम पर जाने के लिए पत्नी गिन्नी से माफी मांगी, बोले- गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा

कॉमेडियन कपिल शर्मा शनिवार को अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने 2 साल पहले आज ही के दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपिल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन भी काम पर पहुंचे गए। इससे नाराज उनकी पत्नी के लिए कपिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एनिवर्सरी के दिन भी काम पर जाने के लिए उनसे माफी मांगी।

कपिल ने शूटिंग सेट से खुद की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सॉरी बेबी गिन्नी। में अपनी एनिवर्सरी के दिन भी काम कर रहा हूं। गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। शाम को मिलते हैं।

दो दिन पहले सेलिब्रेट किया था बेटी अनायरा का पहला बर्थ-डे
बता दें कि, कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी ने दो दिन पहले 10 दिसंबर को बेटी अनायरा का पहला बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर बेटी अनायरा के बर्थ-डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा था, ''पहले जन्मदिन पर हमारी लाडो को अपना प्यार और आशीर्वाद भेजने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।

##

जनवरी 2021 तक अपने दूसरे बच्चे का वेलकम कर सकते हैं कपिल
बता दें कि, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि कपल जनवरी 2021 तक अपने दूसरे बच्चे का वेलकम कर सकते हैं। गिन्नी इस समय प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। उनकी देखभाल के लिए कपिल की मम्मी पंजाब से मुंबई आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि कपिल अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले ही पिछले साल पहली बार पिता बने थे। 10 दिसंबर 2019 को उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया था। कपिल ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने तड़के 3 बजे अपने ट्वीट में लिखा था, "बेटी पाकर धन्य हूं। आपका आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार। जय माता दी।" कपल ने बेटी का नाम अनायरा रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma apologises to wife Ginni Chatrath for working on wedding anniversary, said I have to earn to be able to buy a gift


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kapil-sharma-apologises-to-wife-ginni-chatrath-for-working-on-wedding-anniversary-said-i-have-to-earn-to-be-able-to-buy-a-gift-128005503.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना