मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पंकज त्रिपाठी की 'बच्चन पांडे' में एंट्री, पहली बार अक्षय के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' में अब पंकज त्रिपाठी की भी एंट्री हो गई है। पंकज पहली बार अक्षय के साथ किसी फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इससे पहले अरशद वारसी और जैकलिन फर्नांडीस फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हुए थे। फिल्म में अक्षय और कीर्ति सेनन लीड रोल में हैं।

वहीं कीर्ति सेनन के साथ पंकज इससे पहले फिल्म 'लुका छुपी' में काम कर चुके हैं। पंकज और अक्षय दोनों अपनी कॉमिक टाइमिंग और अनयूजुअल च्वाइस के लिए जाने जाते हैं। फैंस इन दोनों एक्टर को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए उत्साहित होंगे। पंकज जैसलमेर में इस फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय, कीर्ति, अरशद और जैकलिन के साथ जनवरी में जुड़ेंगे।

फिल्म की रिलीज डेट अब तक नहीं की गई है फाइनल
बता दें कि 'बच्चन पांडे' एक गैंगस्टर ड्रामा बेस्ड कॉमेडी एक्शन फिल्म है। जिसमें अक्षय कुमार गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। अरशद वारसी फिल्म में अक्षय के राइट हैंड का रोल प्ले करेंगे। वहीं कीर्ति सेनन जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल फाइनल नहीं की गई है। उम्मीद है कि फिल्म अगले साल 2021 तक ही सिनेमाघर में आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pankaj Tripathi joins the cast of the Akshay Kumar and Kriti Sanon starrer film Bachchan Pandey


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/pankaj-tripathi-joins-the-cast-of-the-akshay-kumar-and-kriti-sanon-starrer-film-bachchan-pandey-128011591.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना