मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में दर्ज कराया बयान

बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत मामले में अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन अदालत के समक्ष वकील के माध्यम से अपना बयान दर्ज करवाया।जावेद अख्तर ने पिछले महीने एक्ट्रेस कंगना के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने एक्ट्रेस पर एक टेलीविजन इंटरव्यू में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि और बेबुनियाद टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।

रंगोली ने भी जावेद अख्तर पर लगाया था आरोप
फरवरी 2020 में एक्ट्रेस की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने भी सोशल मीडिया में जावेद अख्तर पर कंगना को धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फांसीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?"

एक्ट्रेस पर अबतक 4 केस दर्ज हो चुके हैं
अक्टूबर में कर्नाटक के तुमकुर में कंगना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन पर किसानों के अपमान का आरोप लगा था। इसके बाद इसके बाद मुंबई में 2 केस हुए। इनमें कंगना पर धर्म के आधार पर नफरत फैलाने और अदालत का अपमान करने का आरोप लगा था। चौथा केस जावेद अख्तर की ओर से दर्ज करवाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना की बहन ने 8 महीने पहले ट्वीट कर कहा था कि जावेद अख्तर(बाएं) ने कंगना पर ऋतिक रोशन से माफी मांगने का दबाव डाला था।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/mumbai/news/kanaga-ranaut-javed-akhtar-magistrate-court-records-bollywood-lyricist-127974851.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना