मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गौहर खान के लिए नो टाइम फॉर हनीमून, शादी के दो दिन बाद लखनऊ रवाना हुईं दुल्हन, छोड़ने आए पति जैद

25 दिसंबर को जैद दरबार के साथ शादी करने वाली गौहर खान रविवार को एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। दो दिन पहले ही शादी करने के बाद लोग गौहर को एयरपोर्ट पर देखकर चौंक गए। दरअसल, शादी के तुरंत बाद गौहर ने अपने काम पर भी फोकस शुरू कर दिया है और इसमें पति जैद पूरा साथ दे रहे हैं। गौहर लखनऊ में शूटिंग के लिए रवाना हो गईं और जैद उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट तक आए थे।

गौहर और जैद ने किया था शादी पर डांस
गौहर और संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद की शादी में चुनिंदा दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। क्रिसमस के मौके पर दोनों एक-दूसरे के बंधन में बंधे। इस शादी में गौतम रोडे-पंखुड़ी अवस्थी, हुसैन कुवाजेरवाला-टीना जैसे सेलेब्रिटी कपल शामिल हुए थे।इसके अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे।

संगीत सेरेमनी के दौरान भंसाली फिल्म हम दिल दे चुके सनम के कुछ गाने गुनगुनाते भी नजर आए थे। शादी के दौरान गौहर और जैद ने डांस भी किया था। गौहर ने अपने डांस नंबर झल्ला-वल्ला के स्पेशल मूव्स भी दिखाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No time for honeymoon as New bride Gauahar Khan off to Lucknow for shoot


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/no-time-for-honeymoon-as-new-bride-gauahar-khan-off-to-lucknow-for-shoot-128057507.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना