मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

तापसी का खुलासा, बोलीं- एथलीट लुक के लिए नहीं किया डाइट में कोई बदलाव, जिम में की जमकर मेहनत

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में तापसी एक एथलीट रनर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

तापसी ने एक न्यूज पेपर को इंटरव्यू देते हुए कहा- ''मेंने इस फिल्म में एथलीट लुक के लिए अपनी डाइट में कोई बदलाव नहीं किया है। मुझे लगता है ट्रेडीशनल इंडियन खाने से बेहतर कुछ नहीं है। एक पंजाबी लड़की होने के नाते मेरी खाने की आदतें भी आम पंजाबी परिवार के लोगों की तरह हैं। मैं पराठे को घी के साथ पसंद करती हूं, लेकिन रश्मि रॉकेट के लिए मुझे जिम में वेट एक्सरसाइज के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ी।''

गांव की लड़की पर आधारित है कहानी

डायरेक्टर आकाश खुराना की फिल्म रश्मि रॉकेट गांव की एक लड़की के पर आधारित है। जिसे भगवान ने तेज दौड़ने का आशीर्वाद दिया है। उसकी दौड़ को देख गांव वाले उसे रॉकेट के नाम से जानते हैं।

तापसी ने की रांची की जमकर तारीफ

फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की रांची में शूटिंग पूरी होने के बाद एक्ट्रेस ने जाने से पहले रांची की खूबसूरती और यहां की सुविधाओं की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि रांची में शूटिंग का अनुभव बेहद ही शानदार रहा। उन्होंने कहा कि जितना खूबसूरत रांची है, उतना ही स्वादिष्ट यहां का लिट्टी-चोखा है, मैं फिर आना चाहूंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Taapsee revealed, no change in diet for the athlete look, hard work in the gym


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/taapsee-revealed-no-change-in-diet-for-the-athlete-look-hard-work-in-the-gym-128057460.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना