मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फराह और विक्रांत मैसी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, फराह की मुश्किल कम्प्यूटर इंजीनियर पति शिरीष ने दूर की

निर्माता-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट सोमवार को हैक हो गए। उन्होंने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस बात की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया अकाउंट्स पिछली शाम से हैक हो गए हैं। इससे आपको भी डायरेक्ट मैसेज भेजे गए हों। इन्हें क्लिक मत कीजिएगा और इनका जवाब भी मत दीजिएगा, हो सकता है कि इससे आपका अकाउंट भी हैक हो जाए।

सोशल मीडिया पर ही बताई रिकवर होने की बात
कुछ समय बाद फराह ने इस बात की जानकारी दी कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट फिर से री-स्टोर हो गया है। उन्होंने अपने पति शिरीष कुंदर को शुक्रिया कहा। फराह ने पोस्ट में लिखा, "ये सच है कि मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इससे कई डायरेक्ट मैसेज भी भेजे गए हैं। आप सतर्क रहिए। मेरा अकाउंट री-स्टोर हो गया है। कम्प्यूटर इंजीनियर शिरीष का शुक्रिया। उम्मीद है कि बाकी अकाउंट भी जल्द री-स्टोर होंगे।'

विक्रांत मैसी भी हुए हैकिंग का शिकार
फराह के अलावा मिर्जापुर फेम विक्रांत मेसी का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गया। उन्होंने भी अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर इन अकाउंट्स से कोई डायरेक्ट मैसेज आए तो उन्होंने नजरंदाज करें, इनका जवाब न दें। हम लोग इसे सुधारने पर काम कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farah khan and Vikrant Massey's social media account hacked, Farah's computer engineer husband Shirish solved issue


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/farah-khan-and-vikrant-masseys-social-media-account-hacked-farahs-computer-engineer-husband-shirish-solved-issue-128061483.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना