मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

नेक कामों के चलते सोनू सूद पर लिखी गई किताब 'आई एम नो मसीहा', सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच किए गए नेक कामों के चलते सोनू सूद पर अब एक किताब लिखी गई है। इस किताब को पत्रकार मीना के अय्यर ने लिखा है। जिसका टाइटल 'आई एम नो मसीहा' (I Am No Messiah) है। किताब सोनू के नेक काम और उनके जीवन के अनुभवों पर बेस्ड है। सोनू ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस किताब की जानकारी दी है।

वीडियो शेयर कर सोनू ने लिखा, मेरी किताब 'आई एम नो मसीहा' आ गई है। मेरी साइन की हुईं किताबें आपको मुंबई एयरपोर्ट स्थित BookScetra पर मिल जाएंगी। आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं। यह किताब हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध है।

##

यह भी पढ़ें - सोनू सूद को मिला भगवान का ओहदा:तेलंगाना के डुब्बा टांडा गांव में बना सोनू सूद का मंदिर, गांव वाले बोले- वे हमारे लिए भगवान हैं

प्रवासी मजदूरों को पहुंचाया था घर
लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को देश के दूर-दराज इलाकों में स्थित उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने और उनकी टीम ने मजदूरों के लिए टोल फ्री नंबर और वॉट्सऐप नंबर जारी किए थे। सोनू ने मजदूरों के लिए बस, ट्रेन और चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम भी कराया था। साथ ही फंसे हुए लोगों के खाने-पीने का इंतजाम भी किया था।

बाद में उन्होंने रोजगार मुहैया कराने वाले लोगों और संस्थाओं के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों के लिए नौकरी पोर्टल भी लॉन्च किया। उनका अगला लक्ष्य बुजुर्गों के घुटनों के ट्रांसप्लांट का है, जिसे वे 2021 में हासिल करना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SONU SOOD'S HUMANITARIAN WORK NOW IN BOOK 'I Am No Messiah'


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sonu-soods-humanitarian-work-now-in-book-i-am-no-messiah-128061049.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना