मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पत्नी लिजेल ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो, हार्ट अटैक आने के बाद रेमो ने पहली बार गाने पर थिरकाए पैर

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, उनकी तबीयत में अब लगातार सुधार हो रहा है। रेमो की पत्नी लिजेल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। इस वीडियो में रेमो गाने पर अपने पैरों को थिरकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो से पता चलता है कि रेमो तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

वीडियो शेयर कर लिजेल ने लिखा, पैरों से नाचना एक बात है और दिल से नाचना एक अलग बात है, रेमो डिसूजा। प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए आप सभी का शुक्रिया। बता दें कि रेमो के फैंस और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने भी रेमो के लिए एक पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को रीट्वीट किया। ये वीडियो एक रियलटी शो का है। जिसमें कुछ प्रतियोगियों ने परफॉर्म किया था और इसकी तारीफ रेमो ने की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ ने लिखा, आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, मेरी दुआएं आपके साथ हैं।

रेमो को VIP जनरल वार्ड में किया गया शिफ्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो को 11 दिसंबर को हार्टअटैक आने के बाद इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कर ब्लॉकेज हटाई गई। तकरीबन एक घंटे ऑपरेशन चलने के बाद उन्हें ICU वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें ऑब्जरवेशन पर रखा है। पहले ही दिन से रेमो दवाइयों पर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं और उनकी हालत अभी काफी स्थिर है। आज उन्हें VIP जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां उनकी पत्नी लिजेल उनके साथ हमेशा रहती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Remo D'Souza Health Update: Wife Lizelle shares video from hospital, Remo dances for the first time after heart attack


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/remo-dsouza-health-update-wife-lizelle-shares-video-from-hospital-remo-dances-for-the-first-time-after-heart-attack-128011852.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना