मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पुलिस इंस्पेक्टर बन लोगों को लूटने वाले एक्टर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, हवाई जहाज से जाता था चोरी करने

मुंबई के अंबोली इलाके से टीवी और फिल्मों में काम करने वाले एक ऐसे अभिनेता को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो मुंबई में एक्टिंग करता था और दूसरे शहर में जाकर चोरी को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान सलमान उर्फ जाकिर जाफरी के रूप में हुई है।


मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया, जाकिर उत्तराखंड(देहरादून), मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, यूपी और कुछ अन्य सीमावर्ती राज्यों में जाकर वारदात को अंजाम देता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्लेन से चोरी करने आता-जाता रहा है। आरोपी ने कई टीवी धारावाहिकों के साथ दो हिंदी फिल्मों में भी छोटे-छोटे रोल किए हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर बन महिला के आभूषण लूटे थे
आरोपी को देहरादून में हुई एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाकर आरोपी एक पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग महिला के पास गया था और उससे सारे जेवर उतरवा लिए थे। 64 वर्षीय महिला उस दिन मंदिर से घर आ रही थी। आरोपी ने चेकिंग का बहाना बनाते हुए महिला को ठगा था। आभूषण उतरवाकर आरोपी ने उसे एक अखबार में पैक कर दिया था। कुछ मिनट तक महिला को बातों में उलझाया और फिर उसे पत्थर से भरा अखबार देकर फरार हो गया।

ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी
महिला को जब इस बात का पता चला तो वह देहरादून के पटेल नगर कोतवाली पहुंची और एफआईआर दर्ज करवाई। महिला एक रसूखदार परिवार से तालुक रखती थी और उनके कई रिश्तेदार पुलिस डिपार्टमेंट में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसमें जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का चेहरा सामने आया। इसके बाद इस मामले की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच को दी गई। सोमवार शाम को देहरादून की पटेल नगर पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच (यूनिट VIII) के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी को अंधेरी वेस्ट इलाके से पकड़ा गया।

काम नहीं होने के कारण करता था चोरियां
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसके पास कोई भी काम नहीं था। पेट भरने के लिए वह छोटी-मोटी ठगी करता था। हालांकि, मुंबई पुलिस का मानना है कि यह ठगी से बड़ा एक सुनियोजित गिरोह का काम है। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय हो सकता है। आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी बन वारदातों को अंजाम देता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार शाम को देहरादून की पटेल नगर पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच (यूनिट VIII) के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी को अंधेरी वेस्ट इलाके से पकड़ा गया।(लाल घेरे में आरोपी एक्टर)


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/mumbai/news/mumbai-crime-branch-has-arrested-a-tv-actor-for-robbing-elderly-persons-by-posing-as-cop-128018494.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना