पिता उदित के 65वें बर्थडे पर श्वेता अग्रवाल संग ले रहे हैं फेरे आदित्य नारायण, पहली तस्वीर आई सामने
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की मुख्य रस्में शुरू हो गई हैं। आदित्य बारात लेकर पहुंचे, जिसकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। बारात में आदित्य खुद भी ढोल की थाप पर थिरकते दिखे। वहीं बारातियों ने कोरोना गाइडलाइंस के तहत मास्क लगाने का नियम फॉलो किया। आदित्य की दुल्हन श्वेता की फोटो भी सामने आई, जिसमें वे आदित्य की तरह ही ऑफ व्हाइट लहंगा पहने नजर आईं।
कौन हैं आदित्य की दुल्हन श्वेता अग्रवाल
श्वेता और आदित्य का रिश्ता फिल्म शापित के दौरान जुड़ा था। वे दोनों करीब 10 दस साल से रिलेशनशिप में हैं। श्वेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने शगुन, देखो मगर प्यार से और बाबुल की दुआएं लेती जा में काम किया है। श्वेता ने प्रभास और किच्चा सुदीप जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। बकौल आदित्य शापित की शूटिंग के दौरान श्वेता ने उनका लंच डेट का ऑफर ठुकरा दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/aditya-narayana-shweta-aggarwal-wedding-news-and-updates-127967526.html