मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

4 साल पुराने ऋतिक रोशन - कंगना रनोट केस की जांच अब क्राइम ब्रांच के हाथ

कंगना रनोट और ऋतिक रोशन के बीच चल रहे 4 साल पुराने मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी। पहले यह मामला सायबर सेल के पास था, जिसे अब क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट को सौंप दिया गया है। 2016 में ऋतिक ने कंगना के खिलाफ यह FIR दर्ज की थी, जब उन्हें कंगना के अकाउंट से 100 से ज्यादा ईमेल मिले थे।

यह था कंगना-ऋतिक का पूरा मामला
ऋतिक की FIR के अनुसार उन्हें 2013 से लेकर 2014 तक कई सौ ईमेल्स मिले थे। जिसके बाद 2016 में सायबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। ये सभी मेल कंगना की आईडी से भेजे गए थे। हालांकि ऋतिक की ओर से दायर यह केस अज्ञात के खिलाफ था, जिस पर IPC r/w 66 C और D की धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने मुंबई कमिश्नर को एक पत्र लिखते हुए मांग की थी कि इस केस की जांच में अभी तक कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है।

लैटर में लिखी गई हैं ये बातें

  • ऋतिक की ओर से लिखे गए इस लैटर में कहां गया है कि अनजान के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 23 मई 2016 को एफआईआर की गई थी।
  • क्लाइंट ने सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जांच के लिए सौंप दिए थे। जिन्हें आदेश के बावजूद लैपटॉप और फोन की वापसी नहीं हुई है।
  • हमारे क्लाइंटर ने 7 अप्रैल 2017 की एक शिकायत साइबर क्राइम पुलिस में की, जिसमें उनके साथ हुए हैरेसमेंट के बारे में बताया गया है।
  • उन्होंने सभी ईमेल, उसके पासपोर्ट, सभी प्रासंगिक दस्तावेजों को सौंप दिए थे।हमारे क्लाइंट सभी टॉप पुलिस अधिकारियों से अपने और फैमिली के साथ हुए ट्रॉमा के बारे में बताया।
  • टाइम पर जांच करने रिक्वेस्ट भी की गई। हालांकि आज तक कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है, केस अभी भी पेंडिंग है। जल्द से जल्द जांच पूरी करने का अनुरोध करते हैं।

बॉलीवुड का सबसे बदनाम झगड़ा
2016 से चल रहे इस मामले में कंगना और ऋतिक ने एक दूसरे को नोटिस भेजा था। ऋतिक ने यह नोटिस तब भेजा था, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में उन्हें सिली एक्स कहा था। इसके बाद यह खबर सामने आई थी कि कंगना ने ऋतिक को कई सारे मेल किए थे, जब वे कथित तौर पर रिलेशन में थे। कंगना और ऋतिक ने एक साथ महज दो फिल्मों में ही काम किया था, 2010 में आई काइट्स और 2013 में आई कृष-3। इसी दौरान कंगना-ऋतिक के अफेयर की खबरें आईं थीं।

जावेद अख्तर ने माफी मांगने का दबाव बनाया
कंगना ने पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ऋतिक के साथ हुए विवाद के बाद जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था। जावेद ने कहा था कि तुम ऋतिक से माफी मांग लो वरना तुम्हें सुसाइड करना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने करन जौहर, जावेद अख्तर और महेश भट्ट जैसी कई बड़ी हस्तियों को बॉलीवुड की सुसाइड गैंग बताया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4-year-old Hrithik vs Kangana case to be investigated by Crime Branch


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/4-year-old-hrithik-vs-kangana-case-to-be-investigated-by-crime-branch-128011909.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना