मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फिल्मसिटी विवाद के बीच अक्षय कुमार ने सीएम योगी से मांगी परमिशन, 2021 में अयोध्या में राम सेतु कर सकते हैं शूट

पिछले दिनों मुंबई पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म रामसेतु की शूटिंग के लिए खास परमिशन मांगी है। अक्षय यह फिल्म अयोध्या में शूट करना चाहते हैं, जहां इन दिनों राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। राम सेतु की शूटिंग जून 2021 तक शुरु होने की उम्मीद है।

पिछले दिनों अक्षय और सीएम योगी की मीटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें फिल्मसिटी के अलावा अक्षय ने राम सेतु की स्क्रिप्ट भी योगी आदित्यनाथ को बताई थी।

राम सेतु की वास्तविकता की खोज करेगी फिल्म
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार डायरेक्टर अभिषेक शर्मा और अक्षय राम सेतु में सच्ची घटनाओं को दिखाना चाहते हैं, इसलिए वे यूपी में रियल लोकेशन पर शूटिंग करना चाहते हैं, जिनमें अयोध्या भी शामिल है। कहानी राम सेतु के सच और कल्पना के बीच इसकी खोज करती नजर आएगी। इसमें राम जन्मभूमि पर भी कई हिस्से शूट किए जाने हैं।

दीवाली में अनाउंस की थी फिल्म
रक्षा बंधन के मौके पर अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' की अनाउंसमेंट की थी जिसके बाद उन्होंने 'राम सेतु' का अनाउंसमेंट दिवाली पर एक्टर पर किया था। इसी बीच अक्षय ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया था। जिसमें वे भगवान श्री राम की एक तस्वीर के सामने खड़े नजर आ रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
amid filmcity controversy Akshay Kumar sought permission from UP CM Yogi Adityanath to shoot in Ayodhya for his film Ram Setu


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/amid-filmcity-controversy-akshay-kumar-sought-permission-from-up-cm-yogi-adityanath-to-shoot-in-ayodhya-for-his-film-ram-setu-127978188.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना