मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

2020 ने जाते-जाते मनोज तिवारी को दिया यादगार तोहफा, साल खत्म होने से एक दिन पहले हुआ दूसरी बेटी का जन्म

भले ही 2020 अपने अंदर कई कड़वी यादें, दुख और तकलीफें लेकर जा रहा है, लेकिन इसने कुछ लोगों के जीवन में खुशियां भी बिखेरी हैं। इनहीं में से एक हैं एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी, जो दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। मनोज ने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने गोद में बेटी लिए हुए अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा-मेरे घर आई एक नन्ही परी, नन्ही परी, जय जगदंबे।

11 साल की शादी तोड़ दूसरी बार किया था ब्याह
49 साल के मनोज तिवारी ने 1999 में सिंगर रानी तिवारी से शादी की थी। लेकिन यह चली नहीं और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी जिया तिवारी है। बाद में मनोज ने सुरभि से शादी की। साल के आखिरी हफ्ते में जन्मी यह बेटी मनोज- सुरभि की है।समाजवादी पार्टी से राजनीति में एंट्री करने वाले मनोज फिलहाल बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं। और उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं।

मनोज का फिल्मी कॅरियर
बात अगर मनोज कॅरियर की करें तो वे भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर और एक्टर हैं। 2003 में मनोज ने ससुरा बड़ा पैसेवाला में किरदार निभाया था। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इसके अलावा वे दरोगा बाबू आई लव यू, और बंधन टूटे ना भी सफल रहीं। 2010 में वे बिग बॉस के चौथे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आए थे। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए जिया हो बिहार के लाला सॉन्ग भी गाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनोज तिवारी की बड़ी बेटी जिया मुंबई में ही रहती हैं, जिनसे मिलने वे अक्सर आते-जाते रहते हैं।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/mp-manoj-tiwari-became-father-of-second-daughter-128072249.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना