मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिलजीत दोसांझ ने कहा- 2-3 लड़कियों का खाना तब तक नहीं पचता, जब तक मेरा नाम न जप लें

किसान आंदोलन को लेकर एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस कंगना रनोट लगातार सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ रहे हैं। अब दिलजीत ने कंगना पर तंज कसने के लिए एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में हंसते-हंसते कहा कि दो-तीन लड़कियां ऐसी हैं, जो जब तक उनका नाम नहीं जप लेतीं, उनका खाना नहीं पचता है।

कंगना ने हाल ही में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी की थी।

दिलजीत ने कहा- एक लड़की की आवाज चिढ़ पैदा करती है
इसके बाद दिलजीत ने ऑडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रहे हैं, "हे भगवान। मैं आप लोगों के साथ कुछ शेयर कर रहा हूं। 2-3 लड़कियां हैं, उनका खाना तब तक नहीं पचता है, जब तक वो सुबह मेरा नाम न जप लें। ये उसी तरह है, जैसे डॉक्टर आपको दो गोलियां सुबह और दो गोलियां शाम को लेने को कहता है। इसी के बाद उनका खाना पचता है। इनमें से एक लड़की की आवाज बहुत ज्यादा चिढ़ पैदा करने वाली है। बहुत ज्यादा चिढ़ पैदा करने वाली। इन पर कोई ध्यान मत दीजिएगा, वो अपनी आवाज खुद ही बिगाड़ लेंगी।"

कंगना के लिए कहा- कुछ लोग दुनिया को जलता देखना चाहते हैं
दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की। उन्होंने कंगना से कहा- घृणा मत फैलाइए। कर्म बहुत महत्वपूर्ण हैं। हिंदु, मुस्लिम, सिख, जैन, बुध्दिस्ट हम सभी एक हैं। जब हम बच्चे थे, तब से हमें यही पढ़ाया जा रहा है। आज भी एक फिल्म सेट पर सभी धर्मों के लोग एक साथ, एक परिवार की तरह काम करते हैं। कुछ लोग दुनिया को जलता हुआ देखना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Diljit Dosanjh trolls again Kangana Ranaut in an audio clip over farmers protest


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/diljit-dosanjh-trolls-again-kangana-ranaut-in-an-audio-clip-over-farmers-protest-128032429.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना