मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कंगना ने दिलजीत को बोला करन का पालतू, जवाब मिला- आके उन मांओं से बात कर जिन्हें तूने 100 रुपए का कहा, सारी हीरोइनगिरी निकाल देंगी

दिलजीत दोसांझ और कंगना रनोट किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पोस्ट आमने-सामने आ गए हैं। कंगना ने एक बूढ़ी सिख महिला को शाहीन बाग का प्रोटेस्टर बताया था और कहा कि 100 रुपए में प्रोटेस्ट करने आ जाती हैं, यह बात दिलजीत को नागवार गुजरी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कंगना की जमकर छीछालेदर कर दी। बात यहीं नहीं रुकी यह मामला अभी भी चल रहा है।

बढ़ती जा रही तकरार, शब्दों की मर्यादा भी तार-तार
दिलजीत ने इस पोस्ट में कंगना की पोस्ट का जवाब दिया और कहा कि - बात क्या हो रही है और ये जा किधर रही है। दिमाग ठीक है तेरा? बात न घुमा, सीधा जवाब दे। जो भौंकी है तू हमारी मांओं के लिए। आके हमारी उन मांओं से बात कर जिन्हें तूने 100 रुपए का कहा, सारी हीरोइनगिरी निकाल देंगी।

##

सोशल मीडिया बना कंगना-दिलजीत का अखाड़ा
दिलजीत लगातार कंगना की पोस्ट पर जवाब देते जा रहे हैं। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा-आजा आजा, ओए बददिमाग, बदतमीज। बात हो रही है उसकी जिस मां को तूने 100 रुपए दिहाड़ी वाला कह के फोटो डाली थी। उसका जवाब सुन लिया या दोबारा भेजूं। ऐसे ही बात न घुमा। जोड़-तोड़ बॉलीवुड में चलता हेागा तेरा, पंजाबियों के साथ नहीं चलना।

इसके पहले कंगना ने पोस्ट में लिखा था- ओए डम्बो, बात वही है जब किसी की सिटीजनशिप गई ही नहीं तो शाहीन बाग दादी ने किसके कहने पे प्रोटेस्ट किए? जब एमएसपी हटाया ही नहीं तो फिर वही दादी किसके भेजने पे फार्मर्स प्रोटेस्ट में हिस्सा ले रही है। कौन किसको पीछे से प्रॉम्प्ट करता है जब वह बोलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana ranaut and diljit dosanjh in war of words on social media over Farmers Protest continues


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranaut-and-diljit-dosanjh-in-war-of-words-on-social-media-over-farmers-protest-continues-127974759.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना