मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिवाली पर रिद्धिमा कपूर को आई पिता ऋषि कपूर की याद, दिवाली सेलिब्रेशन की पुरानी तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'मिस यू पापा'

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने 31 अप्रैल को अपने परिवार, फैंस और इंडस्ट्री को छोड़ दुनिया से विदा ले चुके हैं। एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर उनके बेहद करीब थीं जिसके चलते वो लगातार अपने पिता की कुछ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दीपावली के खास मौके पर जहां एक तरफ पूरा देश जश्न मना रहा है वहीं दूसरी तरफ रिद्धिमा को अपने पिता ऋषि कपूर की गैरमौजूदगी सता रही है।

रिद्धिमा कपूर साहनी पिता की मौत के बाद से ही मां नीतू कपूर और भाई रणबीर के साथ मुंबई में रह रही थीं। दिवाली से महज कुछ ही दिनों पहले ही रिद्धिमा अपने घर दिल्ली लौटी हैं। इस साल दिवाली के मौके पर पिता के ना रहने पर रिद्धिमा ने उनकी याद में पिछले साल के दिवाली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ रिद्धिमा लिखती हैं, 'पिछले साल की यादें। दिवाली 2019। मिस यू पापा'।

रिद्धिमा कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर की गई तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर बेटी के साथ पोज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऋषि कपूर हल्के गुलाबी रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता और नीतू हल्के हरे रंग का सूट पहनी नजर आ रही हैं। रिद्धिमा सफेद रंग के लहंगे में हैं। इसके अलावा रिद्धिमा ने ऋषि की गोद में बैठे हुए अपनी बेटी समारा की तस्वीर भी शेयर की है जिसके साथ उन्होंने टूट हुए दिल का इमोजी बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Riddhima Kapoor misses her father Rishi Kapoor on Diwali, shared an old picture of Diwali celebrations and said - 'Miss You Papa'


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/riddhima-kapoor-misses-her-father-rishi-kapoor-on-diwali-shared-an-old-picture-of-diwali-celebrations-and-said-miss-you-papa-127914638.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना