मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में मनाया करवाचौथ, रेड साड़ी में सज-धजकर निक को कहा-आई लव यू

प्रियंका चोपड़ा के करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इंडिया से दूर लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में करवाचौथ का त्यौहार सेलिब्रेट किया।

प्रियंका ने कहा-आई लव यू निक

प्रियंका फोटोज में रेड साड़ी पहने हुए खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके हाथ में पूजा की थाली है। वहीं, दूसरी फोटो में वह रोमांटिक अंदाज में पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, करवाचौथ मनाने वालों को शुभकामनाएं, आई लव यू निक जोनस।

शादी के बाद प्रियंका का यह दूसरा करवाचौथ सेलिब्रेशन रहा। उन्होंने निर्जला व्रत रखा लेकिन प्रियंका निक को फास्ट नहीं रखने देती हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा था कि करवाचौथ पर निक भी प्रियंका के साथ व्रत रखना चाहते हैं लेकिन प्रियंका उन्हें ऐसा नहीं करने देती हैं। प्रियंका को व्रत रखने की आदत है लेकिन निक ज्यादा लंबे समय तक फास्टिंग नहीं कर सकते।

17 करोड़ में हुई थी शादी की फोटो की डील

निक जोनस और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। जोधपुर, राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हुई इस शादी के सभी फंक्शंस को सीक्रेट रखा गया था। क्योंकि एक्ट्रेस ने हैलो मैगजीन के साथ करीब 17 करोड़ रुपए में इन फंक्शंस की तस्वीरों की डील की थी।

'द वाइट टाइगर' में दिखेंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आएंगी। यह फिल्म फेमस राइटर अरविंद अडिगा की किताब 'द वाइट टाइगर' पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका के अपोजिट राजकुमार राव को कास्ट किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra is a vision in red as she celebrates Karwa Chauth


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/priyanka-chopra-is-a-vision-in-red-as-she-celebrates-karwa-chauth-127885049.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना