मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एक्टर एंटोनी वर्गीश बोले- जल्लीकट्‌टू की फिल्मिंग के वक्त हमने लिजो की हर बात आंख बंद करके फॉलो की थी

जल्लीकट्‌टू ऑस्कर 2021 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री घोषित हो चुकी है। फिल्म के लीड एक्टर एंटोनी वर्गीश ने फिल्म के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने पर खुशी जाहिर की। हालांकि इसका पूरा क्रेडिट उन्होंने डायरेक्टर लिजो जोस को दिया। एंटोनी ने बताया कि उन्होंने शुरू से आखिर तक लिजो की हर बात को आंख बंद करके फॉलो किया।

मैंने सोचा लोग मजाक कर रहे हैं
एंटोनी ने मिडडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब उनके पास बधाई का पहले कुछ कॉल आए तो उन्हें लगा कोई मजाक कर रहा है। लेकिन जब लगातार ये फोन आए तब मुझे सच का पता चला। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी फिल्म ऑस्कर में कंटेन्डर होगी। हमने लिजो के विजन को ब्लाइंडली फॉलो किया।

अप्रैल में होगी अवॉर्ड सेरेमनी
हमेशा फरवरी के लास्ट वीक में होने वाली अवॉर्ड्स सेरेमनी इस बार 25 अप्रैल 2021 को होगी। कोरोना महामारी के कारण इसकी तारीख 2 महीने आगे बढ़ा दी गई है। लॉस एंजेलिस में होने वाले 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ओर से फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की 14 सदस्यों की एक कमेटी ने डायरेक्टर लिजो जोस पेलीसरी की इस फिल्म को चुना। जिसके लिए 1 अक्टूबर 2019 से 31 दिसंबर 2020 के बीच रिलीज हुई फिल्मों में से सिलेक्शन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jallikattu Actor Antony Varghese said we Blindly Followed Lijo's Vision


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/jallikattu-actor-antony-varghese-said-we-blindly-followed-lijos-vision-127950462.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना