मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सलाम बॉम्बे बनाने वाली मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क स्टेट असेम्बली में जीती सीट, जीतने वाले पहले साउथ एशियन

अमेरिकी चुनावों में फिल्म मेकर मीरा नायर के बेटे ने इतिहास रच दिया। जोहरान ममदानी यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले साउथ एशियन हैं, जिन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट असेम्बली में सीट जीती है। जोहरान को न्यूयॉर्क के 36वें असेम्बली जिले एस्टोरिया (क्वींस का पड़ोसी) का प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्विरोध चुना गया।

ममदानी ने किया जीत का ट्वीट
अपनी जीत के बारे में ममदानी ने ट्वीट किया। वे लिखते हैं- ये आधिकारिक रूप से घोषित हो चुका है हम जीत गए। मैं अमीरों पर कर लगाने, बीमारों को चंगा करने, गरीबों का घर बसाने और समाजवादी न्यूयॉर्क का निर्माण करने के लिए अल्बानी जा रहा हूं। लेकिन मैं इसे अकेले नहीं कर सकता। समाजवाद को जीतने के लिए, हमें बहुराष्ट्रीय श्रमिक वर्ग के एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता होगी। तो चलो एक निर्माण करते हैं।

ज़ोहरान का जन्म युगांडा के कम्पाला में हुआ था और वह सात साल के थे उनका परिवार न्यूयॉर्क चला गया, जहां वे पले-बढ़े।

सोशल वर्कर भी हैं ममदानी
28 साल के ममदानी एक रैपर और हाउसिंग काउंसलर हैं। उन्होंने रैप वीडियो नानी बनाया है। इसमें मधुर जाफरी ने एक्टिंग की है। हाउसिंग काउंसलर के तौर पर वे घर से निकाले गए लोगों की मदद करते हैं। उन्हें लेफ्ट विंग डेमोक्रेटिक पार्टी और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट अलायंस का समर्थन हासिल है। वे लोगों को किफायती घर दिलाने के लिए ‘रोटी एंड रोजेज’ नाम का कैंपेन भी चलाते हैं। इसके तहत मकान मालिकों और बड़े कॉर्पोरेशन से सताए गए लोगों की मदद की जाती है।

जब वे पिछले साल अपना अभियान शुरू रहे थे तो कई लोगों ने ममदानी को सलाह दी थी कि वे अपनी देसी जड़ों को उजागर करें। लेकिन उन्होंने कुछ अलग किया और लोकप्रिय लोकतांत्रिक समाजवादी नारा ब्रेड और गुलाब में एक ट्विस्ट किया इसे 'रोटी और गुलाब' बना कर प्रचार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meera Nair's son Zohran Mamdan won New York State Assembly Astoria Seat and became the first South Asian to achieve


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/meera-nairs-son-zohran-mamdan-won-new-york-state-assembly-astoria-seat-and-became-the-first-south-asian-to-achieve-127881436.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना