मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गोवा के बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ लगाना पड़ा भारी, अश्लीलता फैलाने के आरोप में मॉडल पर दर्ज हुआ केस

अपने जन्मदिन यानी 4 नवंबर को गोवा के बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ने वाले एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन के खिलाफ गोवा के कॉन कोन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। उन पर सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। उनकी इस तस्वीर को उनकी पत्नी अंकिता कुंवर ने क्लिक किया था।

इससे पहले गुरुवार को एक्ट्रेस पूनम पांडे को एक प्रतिबंधित क्षेत्र पर कथित रूप से अश्लील फोटोशूट के लिए गिरफ्तार किया गया था। मिलिंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता) और आईटी एक्ट की धारा 67 (सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप) में केस दर्ज किया गया है। इनमें 3 महीने से एक साल तक सजा का प्रावधान है। आज मिलिंद को पूछताछ के लिए समन जारी किया जा सकता है।

गोवा सुरक्षा मंच ने दर्ज करवाई है शिकायत
गोवा की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल गोवा सुरक्षा मंच ने अब वास्को पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोमन के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई उनकी न्यूड तस्वीर गोवा की छवि और संस्कृति का अपमान कर रही है। 4 नवंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोमन ने गोवा बीच पर न्यूड रनिंग की तस्वीर शेयर की थी।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे टू मी...

ट्रोल्स ने साधा निशाना
फोटो देखते ही ट्रोल्स और मीमर्स एक्टिव हुए और उन्होंने मिलिंद को गिफ्ट के तौर एक से बढ़कर एक मीम्स बनाकर दिए। किसी ने उनकी मॉडलिंग के दिनों वाली न्यूड फोटो सेशन की फोटो शेयर की तो किसी ने अंडरगारमेंट्स बनाकर दिए। हालांकि इस एक्सट्राऑर्डिनरी कपल ने हमेशा की तरह इन मीमर्स और ट्रोलर्स की फिक्र नहीं की। वे दोनों खास दिन इंजॉय कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिलिंद पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ गोवा में हैं-फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/maharashtra/news/fir-lodged-against-milind-soman-in-goa-shared-photo-of-running-nude-on-birthday-127891467.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना