मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

ऋषि कपूर के बगैर नीतू से मिल इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- न्यूयॉर्क की यादें ताजा हो गईं

दिग्गज एक्ट्रेस नीतू सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू कर दी है। गुरुवार रात वहां अनुपम खेर ने उनसे मुलाकात की। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू को पहली बार सेट पर देखकर अनुपम इमोशनल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी फोटो शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

अनुपम ने लिखा- आपको काम पर देखकर मैं खुश हूं

अनुपम ने पोस्ट में लिखा है- प्रिय नीतू! बीती रात चंडीगढ़ में ऋषि जी के बगैर आपसे हुई मुलाकात ने न्यूयॉर्क की कई यादों को ताजा कर दिया। साथ में बहे हमारे आंसुओं ने उन पलों को और भी मजबूत कर दिया।

ये फोटो याद दिलाती हैं कि ऋषि का व्यक्तित्व जिंदगी से काफी बड़ा था। आपको काम पर देखकर मैं खुश हूं। यह करके आपने उन्हें (ऋषि ) दुनिया का सबसे खुश इंसान बना दिया।

हम, आपके दोस्त हमेशा आपके साथ हैं। कुछ रिश्ते टेप रिकॉर्डर के पॉज बटन की तरह होते हैं, जो वहीं से फिर शुरू हो जाते हैं, जहां आप उन्हें छोड़ते हैं। प्यार और प्रार्थनाएं।

अनुपम खेर ने पोस्ट के साथ जो फोटो शेयर की हैं, वे पिछले साल न्यूयॉर्क में क्लिक की गई थीं। फोटो में अनुपम, ऋषि और नीतू के अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी नजर आ रहे हैं।

राज मेहता के निर्देशन में बन रही 'जुग जुग जियो'

बात नीतू की फिल्म 'जुग-जुग जियो की करें तो इसमें अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन 'गुड न्यूज' फेम राज मेहता कर रहे हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की यह पहली फिल्म है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anupam Kher Got Emotional After Meeting Neetu Kapoor On The Set Without Rishi Kapoor


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/anupam-kher-got-emotional-after-meeting-neetu-kapoor-on-the-set-without-rishi-kapoor-127930173.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना