मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कोलावेरी डी के बाद धनुष का एक और हिट, राउडी बेबी गाने को यू-ट्यूब पर एक अरब लोगों ने देखा

सुपर स्टार धनुष का एक और गाना हिट हो गया है। तमिल फिल्म मारी-2 के लिए धनुष ने राउडी बेबी गाना गाया है। इसे यू-ट्यूब पर एक अरब लोगों ने देखा है। यह पहला दक्षिण भारतीय गाना है, जिसे यू-ट्यूब पर इतने ज्यादा लोगों ने देखा। मारी-2, 2018 में रिलीज हुई थी और राउडी बेबी गाना धनुष और धी ने गया था।

ये गौरव से भरा पल- धनुष
धनुष ने ट्वीट किया कि क्या मीठा इत्तेफाक है। जिस दिन राउडी बेबी ने एक अरब व्यू हासिल किए, उसी दिन कोलावेरी डी सॉन्ग की 9वीं एनिवर्सरी है। इस दक्षिण भारतीय गाने को एक अरब व्यू मिलने पर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारी पूरी टीम आप लोगों को दिल से बधाई देती है। धनुष की को-स्टार साई पल्लवी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि राउडी बेबी को अपनाने के लिए शुक्रिया। वन बिलियन लव एंड काउंटिंग।

2011 में रिलीज हुआ था कोलावेरी डी
कोलावेरी डी 2011 में रिलीज हुआ था। इस गाने की लिरिक्स तमिल और अंग्रेजी में थी। धनुष की आवाज में ये गाना देश और दुनिया में बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ था। बात कोलावेरी डी की करें तो यह धनुष की फिल्म 3 का गाना है। जिसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने बनाया था। इसे अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

धनुष अब फिर से माइक थामने वाले हैं। अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म अतरंगी रे में धनुष का यह कमाल होने जा रहा है, जिसका म्यूजिक एआर रहमान तैयार कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhanush Rowdy baby song became 1st south Indian song to get 1bn views on youtube


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/dhanush-rowdy-baby-song-became-1st-south-indian-song-to-get-1bn-views-on-youtube-127917935.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना