मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

लोगों के घरों में भगवान के रूप में पूजे जा रहे सोनू सूद को इलेक्शन कमीशन ने बनाया पंजाब का स्टेट आइकन

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद को अब चुनाव आयोग ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव आयोग ने सोनू को पंजाब का स्टेट आइकन बनाया है। सोनू अब पंजाब में चुनाव से जुड़ी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। सोनू की इस नई जिम्मेदारी के बारे में पंजाब के गवर्नर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

पंजाब के गवर्नर ने दी जानकारी
सोनू ने वीपी सिंह बदनोरे के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- इन प्रोत्साहित करने वाले शब्दों के लिए धन्यवाद सर। यह ऐसा सम्मान है जिसके बारे में शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। सम्मानित हूं। वहीं गवर्नर वीपी सिंह ने लिखा था-मैं सोनू सूद को बधाई देता हूं कि उन्हें चुनाव आयोग ने राज्य का आइकन बनाया है। अब वे एथिकल वोटिंग के लिए लोगों को जागरुक करेंगे। कोरोना काल में आपके प्रयासों की काफी सराहना हुई। गॉड ब्लेस यू।

सोनू की पूजा करता वायरल हुआ वीडियो
इससे पहले सोनू सूद की तस्वीर भगवान के मंदिर में लगाए हुए एक फैन का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वह उनकी पूजा करता हुआ दिख रहा है। हालांकि सोनू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मेरी जगह यहां नहीं आपके दिलों में होनी चाहिए। हालांकि सोनू के फैन्स इस वीडियो पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu Sood made the state icon of Punjab by the Election Commission


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sonu-sood-made-the-state-icon-of-punjab-by-the-election-commission-127920788.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना