मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

करन जौहर ने मधुर भंडारकर से मांगी माफी लेकिन फिर भी नहीं बदलने वाले वेब सीरीज का टाईटल

वेब रियलिटी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के टाईटल को लेकर मधुर भंडारकर द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार करन जौहर पर आरोप लगाया जा रहा था, अब
करण जौहर ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। इस विवादित वेब शो ट्रेलर पिछले हफ्ते ही रिलीज किया था, जिसकी स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होनी।

करन बोले- सब कुछ अलग होगा
करन ने एक ट्वीट के जरिए भंडारकर से माफी मांगी और यह भी बताया कि उन्होंने इसे बदलने के बजाय इसी टाईटल के साथ आगे बढ़ने का फैसला क्यों किया है। करन ने लिखा- "हमारा रिश्ता काफी पुराना है। और हम इस इंडस्ट्री में भी कई सालों से एक-दूसरे के करीब हैं। इन बीते सालों में आपके काम का मैं प्रशंसक रहा हूं। मैंने हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुझे पता है कि आप हमसे परेशान हैं। मैं विनम्रतापूर्वक आपके द्वारा की गई किसी भी शिकायत के लिए माफी मांगता हूं।

हालांकि, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि हमने अपनी रियलटी बेस्ड फ्रेंचाइजी सीरीज के नॉन-फिक्शन फॉरमेट को ध्यान में रखते हुए ही यह नया और टाईटल द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स चुना है। हमारा टाईटल एकदम अलग था। मुझे नहीं पता था कि इससे आपको तकलीफ होगी। उसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।

मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग फैबुलस लाइव्स के साथ सीरीज को प्रमोट कर रहे हैं, जो हमारी फ्रेंचाइजी का टाईटल है जिसके साथ हम आगे काम करने वाले हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि फॉर्मेट, नेचर, ऑडियंस और टाईटल अलग हैं और यह किसी भी तरह आपके काम को नष्ट नहीं करेगा।

मुझे उम्मीद है कि हम इस विवाद से दूर होकर और आगे बढ़ सकते हैं साथ ही अपने दर्शकों के लिए असाधारण कंटेंट बनाने में जुट जाएंगे। मैं आपके सभी प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं और आपके काम को देखने के लिए तत्पर हूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुधर भंडारकर और करन जौहर, फोटो- गैटी इमेज से साभार


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/karan-johar-apologizes-to-madhur-bhandarkar-but-still-does-not-change-title-of-web-series-fabulous-lives-of-bollywood-wives-127950682.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना