मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

ऋषि कपूर के निधन के 6 महीने बाद ससुराल लौटीं उनकी बेटी रिद्धिमा, पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई थीं

ऋषि कपूर के निधन के बाद पिछले 6 महीने से मुंबई में रह रहीं उनकी बेटी और एंटरप्रन्योर रिद्धिमा ससुराल (दिल्ली) लौट गई हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई एयरपोर्ट की फोटो शेयर की। इनमें से एक फोटो में वे मुंबई एयरपोर्ट दिखा रही हैं, जो पूरी तरह खाली है। एक अन्य फोटो में वे अपनी मां नीतू सिंह के साथ नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने लव लिखा है और रेड कलर के दिल की इमोजी साझा की है।

मुंबई से वापसी का वादा किया

रिद्धिमा ने अपनी एक फोटो में मुंबई से वापसी का वादा किया है। उन्होंने लिखा है, "मुंबई मैं जल्दी ही वापस लौटूंगी।" इसी फोटो में एक कोट भी हैं, जिसमें लिखा है, "आप कभी किसी को पीछे नहीं छोड़ते। आप उनका कुछ हिस्सा अपने साथ ले जाते हैं और अपना कुछ हिस्सा पीछे छोड़ देते हैं।"

पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई थीं

30 अप्रैल को 68 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। कोरोना महामारी के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई थीं। आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें ऋषि के अंतिम संस्कार में शामिल किया था। इसके बाद वे गृह मंत्रालय से इजाजत लेकर सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची थीं और पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुई थीं। तब से वे लगातार मुंबई में ही रह रही थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor’s Daughter Riddhima Kapoor Sahni Heads Back To Delhi Post 6 Months Of Her Father’s Demise


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rishi-kapoors-daughter-riddhima-kapoor-sahni-heads-back-to-delhi-post-6-months-of-her-fathers-demise-127908219.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना