मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सोफे पर पड़ा मिला कन्नड़ एक्टर सुरेंद्र बंटवाल का शव, शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले

कन्नड़ फिल्मों के एक्टर और राउडी शीटर सुरेंद्र बंटवाल की हत्या हो गई है। बुधवार को उनका शव बंटवाल, कर्नाटक स्थित उनके अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने बंटवाल पर हमला किया। हालांकि, इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों को मिली डेड बॉडी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटवाल के दोस्तों ने उन्हें कई बार कॉल किया और जब जवाब नहीं मिला तो वे उनके घर गए। वहां उन्होंने बंटवाल की डेड बॉडी सोफे पर पड़ी पाई। पुलिस ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा, "हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं हैं कि मौत से एक रात पहले कौन उनके साथ था। उन्हें धारदार हथियार से मारा गया है।"

बंटवाल के खिलाफ 15 क्रिमिनल केस दर्ज

पुलिस सूत्रों की मानें तो बंटवाल के खिलाफ 15 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। करीब ढाई साल पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे तलवार लहराते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाते नजर आए थे। इसमें दो भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए थे। इस मामले में बंटवाल की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बंटवाल ने तुलु भाषा की हिट फिल्म 'चली पोलिलू' और कन्नड़ भाषा की 'सवर्णा दीर्घा सांघी' में काम किया था।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kannada-actor-surendra-bantwal-found-dead-in-his-house-127838562.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना