मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सना ने बॉलीवुड छोड़ा, कहा- मजहब ने बताया कि मरने के बाद क्या बनूंगी, ये जिंदगी मौत के बाद वाली जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है

बिग बॉस 6, जय हो में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सना खान ने जायरा वसीम की राह पकड़ ली है। सना ने शो बिजनेस छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। सना ने लम्बी पोस्ट के जरिए लिखा है कि वे मानवता की सेवा करेंगी और अपने निर्माता यानी अल्लाह के आदेश का पालन करेंगी।

तीन भाषाओं में किया पोस्ट

सना ने यह पोस्ट रोमन, अंग्रेजी और अरबी में लिखा है। वे लिखती हैं- भाईयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं। मैं सालों से शो बिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। लेकिन अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वो दौलत और शोहरत कमाए? क्या उस पर ये फर्ज आयद नहीं होता कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे जो बे-आसरा और बेसहारा हैं?

क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब, मैं मुद्दत से तलाश कर रही हूं। खासतौर पर इस दूसरे सवाल का जवाब कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा। इस सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो इससे सूरत में बेहतर होगी।

इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपने शो-बिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं। तमाम बहनों और भाईयों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे शो-बिज के किसी काम के लिए दावत न दें। बहुत-बहुत शुक्रिया।

इसलिए है सना और जायरा में समानता

सना खान ने साल 2005 में हिंदी फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वे कई हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद वे बिग बॉस और फीयर फैक्टर जैसे रियलटी शोज का भी हिस्सा रहीं।

गौरतलब है कि सना से पहले दंगल फेम जायरा वसीम भी जून 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने भी धर्म को ही वजह बताया था।

फरवरी 2020 में हुआ था सना का ब्रेकअप

सना खान ने इसी साल की शुरुआत में कोरियोग्राफर बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप के बाद आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि अब उन्होंने अपने अकाउंट्स से उनकी सारी पुरानी फोटोज और पोस्ट डिलीट कर दी हैं। सना ने 12 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए मेलविन पर एक बच्ची को प्रेग्नेंट करने के आरोप लगाए थे।

सना और मेलविन साल 2018 में मिले थे। दोनों ने बीते साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अपने रिलेशनशिप की खबरों को सही बताया था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते थे जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Zaira Wasim Sana Khan also quit showbiz lifestyle to serve humanity and religion


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/after-zaira-wasim-sana-khan-also-quit-showbiz-lifestyle-to-serve-humanity-and-religion-127793555.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना