मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचे अक्षय कुमार, कॉमेडियन से कहा- तुम मेरी फिल्मों की मार्केटिंग टीम को घूस देते हो

अक्षय कुमार हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। शूटिंग के दौरान फिल्म की टीम ने कपिल और उनके शो के सदस्यों के साथ खूब मस्ती की। यह मस्ती सिर्फ सेट तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। कपिल ने जब अपने शो पर आने के लिए अक्षय का शुक्रिया अदा किया तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कपिल पर उनकी मार्केटिंग टीम को घूस देने का आरोप लगा दिया।

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मुझे लगता है कि मेरी फिल्म का प्रमोशन तुम्हारे शो के बगैर अधूरा है। या फिर तुम मेरी फिल्मों की मार्केटिंग टीम को घूस देते हो। खैर एक मजेदार दिन के लिए शुक्रिया। जल्दी ही मिलते हैं।"

क्या लिखा था कपिल ने अपने ट्वीट में

कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा था, "इतने लंबे समय बाद शूट के दौरान प्यार और मस्ती के लिए शुक्रिया पाजी। आपने हमेशा की तरह आग लगा दी। ढेर सारा प्यार और सम्मान। आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

##

9 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म

'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर 9 अक्टूबर को सामने आया था। अक्षय कुमार ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, "जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने #लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी। #ये दिवाली लक्ष्मी बम वाली।" यह फिल्म तमिल फिल्म 'कांचना' का हिंदी रीमेक है।

पहले यह फिल्म 22 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Laxmi Bomb: Akshay Kumar to Kapil Sharma in funny way- you bribe all my films marketing team


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/laxmi-bomb-akshay-kumar-to-kapil-sharma-in-funny-way-you-bribe-all-my-films-marketing-team-127828805.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना