मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कोरोना महामारी के बीच शूटिंग शुरू और खत्म करने वाली दुनिया की पहली फिल्म बनी अक्षय कुमार की बेल बॉटम, नया पोस्टर आया सामने

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी कम्पलीट हो गई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की सबसे खास बात है इसकी टाइमिंग। यह दुनिया की इकलौती फिल्म है जिसकी शूटिंग लॉकडाउन में ही शुरू और खत्म हुई है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर फिल्म की शूटिंग के कम्पलीट होने की जानकारी दी।

कोरोना फ्री रही पूरी कास्ट-क्रू

पिछले दिनों फिल्म की कास्ट और क्रू यूके गई। जहां अगस्त से सितंबर के बीच शूट कम्पलीट हुआ। अक्षय की इस फिल्म के अलावा महामारी के दौरान काम पूरा करने वाली फिल्मों में टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 और जुरासिक पार्क डोमिनियन का नाम शामिल है। कोरोना काल में काम करने के बावजूद फिल्म के किसी भी सदस्य को कोरोना संक्रमण नहीं हुआ।

अगले साल होगी रिलीज

अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में वाणी कपूर और लारा दत्ता भी हैं। डायरेक्शन रंजीत एम तिवारी का है और प्रोडक्शन वासु-जैकी भगनानी का है। फिल्म की कहानी असीम अरोरा और परवेज शेख ने लिखी है। फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल 2021 रखी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar's Bell Bottom became world's first film to start and end shooting during Corona pandemic


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/akshay-kumars-bell-bottom-became-worlds-first-film-to-start-and-end-shooting-during-corona-pandemic-127770242.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना