मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एक दशक बाद दो शादियों के जश्न में डूबा कंगना का परिवार, एक्ट्रेस ने लिखा-मेरे भाइयों ने अभिशाप तोड़ दिया

कंगना रनोट के घर में शादी का माहौल है। उनके यहां एक नहीं बल्कि दो शहनाई बजने वाली हैं। उनके भाई अक्षत और कजिन करण की। रविवार को एक्ट्रेस ने अक्षत की बधाई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब करण की हल्दी का वीडियो शेयर किया है।

'हमारा पैतृक घर शादी के जश्न में डूबा हुआ है'

कंगना ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा है, "रंगोली के बाद एक दशक से ज्यादा हो गया, तब से हमारे परिवार में कोई शादी नहीं हुई। इसका श्रेय मुझे जाता है। लेकिन मेरे भाइयों करण और अक्षत ने अभिशाप को तोड़ दिया है। हमारा पैतृक घर शादी के जश्न में डूबा हुआ है। तीन सप्ताह में दो शादियां। आज करण की हल्दी की शुरुआत।"

रविवार को शेयर किया था अक्षत की बधाई का वीडियो

रविवार को अंगना ने अक्षत की बधाई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि बधाई हिमाचल की एक परंपरा है। जो मामा के घर शादी का पहला निमंत्रण भेजकर शुरू होती है। इसके बाद बाकी लोगों को निमंत्रण भेजे जाते हैं।

##

कंगना के भाई अक्षत की शादी नवंबर में है। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके घर वाले हिमाचली गीतों के साथ अक्षत को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। खुद कंगना भी इस रस्म को बेहद इंजॉय कर रही हैं। कंगना की बहन रंगोली की शादी 2011 में दिल्ली के बिजनेसमैन अजय चंदेल से हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना रनोट कजिन करण और भाई अक्षत की हल्दी के दौरान।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/two-brothers-getting-married-in-kangna-ranauts-house-the-actress-wrote-my-brothers-broke-a-decades-jinx-127832039.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना