मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जेल से बाहर आने के बाद रिया चक्रवर्ती की पहली फोटो, पिता इंद्रजीत के साथ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दी हाजिरी

करीब महीने भर बाद रिया चक्रवर्ती 7 अक्टूबर को भायखला जेल से रिहा हुईं हैं। लेकिन रिहाई के समय रिया की गाड़ी के कांच न्यूजपेपर्स से कवर कर दिए गए थे। जिससे उनकी कोई भी फोटो नहीं मिल सकी थी। गुरुवार को रिया हाईकोर्ट के आदेश पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में हाजिरी देने पहुंचीं। जहां करीब 30 दिन बाद उनकी फोटो सामने आई।

रिया को जमानत की शर्तों के आधार पर 10 दिन तक नजदीकी पुलिस स्टेशन में हाजिरी देने का आदेश दिया गया है।

रिया की रिहाई की शर्तें

रिया चक्रवर्ती को करीब 9 शर्तों के आधार पर रिहाई दी गई है। जिनमें उन्हें हर महीने में एक बार एनसीबी के दफ्तर में हाजिरी भी देनी है। यह सिलसिला अगले 6 महीने तक चलेगा। वे केवल पुलिस की अनुमति के बाद ही शहर छोड़ सकती हैं। इतना ही पुलिस के पास उनका पासपोर्ट रहेगा। कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी।
इनके अलावा इस केस से जुड़े किसी भी गवाह से मिलने की अनुमति रिया को नहीं होगी।

अदालत की हर सुनवाई पर रिया को हर हाल में मौजूद रहना होगा।वे किसी भी तरह से जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगी।

जेल में योग सिखाती थीं रिया

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जेल में रिया ने अपने दिन कैसे काटे। मानशिंदे ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि रिया ने जेल में रहने के दौरान खुद को पॉजिटिव रखने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने कहा, ''मैं पर्सनली कई सालों बाद अपने किसी क्लाइंट को देखने के लिए जेल पहुंचा था। मैं देखना चाहता था कि वो किस अवस्था में है। मैंने देखा कि वो ठीक थीं। उन्होंने जेल में अपना ख्याल रखा। वह जेल में बाकी कैदियों को योग सिखाकर अपना समय काटती थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty's first photo after coming out of jail, attended at Santa Cruz Police Station


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rhea-chakrabortys-first-photo-after-coming-out-of-jail-attended-at-santa-cruz-police-station-127792739.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना