मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कंगना के भाई अक्षत की शादी की रस्में शुरू- पहला फंक्शन हुआ बधाई यानी पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया गया

कंगना रनोट पर एक के बाद एक केस और एफआईआर हो रही हैं। लेकिन इस बीच उनके घर कुछ शुभ घड़ियों ने दस्तक दी है। कंगना के भाई अक्षत की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। जिनका आगाज बधाई से हुआ। कंगना ने इस रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके होने की वजह के बारे में भी बताया।

भाई को लगाई पहली हल्दी
कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बधाई हिमाचल की एक परंपरा है। जो मामा के घर शादी का पहला निमंत्रण भेजकर शुरू होती है। इसके बाद बाकी लोगों को निमंत्रण भेजे जाते हैं। कंगना के भाई अक्षत की शादी नवंबर में है। इस वीडियो में कंगना के घर वाले हिमाचली गीतों के साथ अक्षत को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। खुद कंगना भी इस रस्म को बेहद इंजॉय कर रही हैं।

##

हाल ही में थलाइवी के कुछ सीन शूट किए
भाई की शादी की रस्में शुरू होने से पहले पिछले दिनों कंगना ने थलाइवी के कुछ हिस्सों की शूटिंग करने हैदराबाद में थीं। थलाइवी के सेट से कुछ फोटो भी कंगना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्मों तेजस और धाकड़ की ट्रेनिंग भी शुरू की, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आए थे। कंगना पर हाल ही में हिंदू-मुस्लिम में फूट डालने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut's brother Akshat wedding rituals begin with first function Badhai


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/kangana-ranauts-brother-akshat-wedding-rituals-begin-with-first-function-badhai-127825480.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना