मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रैनी कर रही हैं कबीर खुराना की फिल्म सुट्‌टाबाजी से बॉलीवुड में एंट्री, ओटीटी पर होगी रिलीज

बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म और फेवरटिज्म को लेकर बहस चल रही है। इसी बीच एक और स्टार किड डेब्यू करने जा रहा है। कबीर खुराना फिल्म सुट्‌टाबाजी से सुष्मिता सेन की बेटी रैनी को लॉन्च कर रहे हैं। इस बात की जानकारी कबीर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह एक रिलेशनशिप ड्रामा है जिसमें रिबेलियस डॉटर का रोल निभाती नजर आएंगी।

शूटिंग हुई पूरी, डिजीटली होगी रिलीज

सुट्‌टाबजी की शूटिंग दो दिन पहले शुरू हो गई है। फिल्म में कोमल छाबरिया और राहुल वोहरा रैनी के पैरेंट्स के रोल में नजर आएंगे। रैनी की यह फिल्म डिजीटली रिलीज की जाएगी। रैनी 21 साल की हैं। कबीर खुराना की बात करें तो उन्हें 9 बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।

सुष्मिता सेन ने रैनी को साल 2000 में गोद लिया था। इसके बाद 2010 में एक और बेटी को गोद लिया अलीशा। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नैचुरल बर्थ में मां और बच्चा अम्बिलिकल कॉर्ड से कनेक्ट होता है लेकिन अडॉप्शन में मां और बच्चे के बीच ऐसा रिश्ता होता है, जिसे कभी काटा नहीं जा सकता है। मुझे इस रिश्ते को जीने का दो बार सौभाग्य मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushmita Sen's daughter Renee will make her Bollywood entry with Kabeer khurana film Suttbaazi


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushmita-sens-daughter-renee-will-make-her-bollywood-entry-with-kabeer-khurana-film-suttbaazi-127782741.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना