मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अनुष्का-करीना से लेकर अमृता राव तक, प्रेग्नेंसी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने से नहीं चूकीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

आमतौर पर प्रेग्नेंसी में महिलाओं को घर से बाहर निकलने से रोका जाता है। उन्हें ज्यादा काम ना करने की सलाह दी जाती है लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्रेग्नेंसी में ऐसा करने में विश्वास नहीं रखतीं। कई अभिनेत्रियां प्रेग्नेंसी में पहले की तरह ही एक्टिव नजर आती हैं।

साथ ही वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करने से नहीं हिचकिचातीं। कई एक्ट्रेसेस हैं जो प्रेग्नेंसी में खुलकर अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं। नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों पर जिन्होंने इस ट्रेंड को जमकर फॉलो किया...

करीना कपूर खान

करीना 2021 में दूसरी बार मां बन जाएंगी। वह अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं लेकिन काम से उन्होंने ब्रेक नहीं लिया है। हाल ही में उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी की है। करीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करने से भी परहेज नहीं करती हैं। 2016 में पहले बच्चे तैमूर के जन्म से पहले भी इवेंट्स या फोटोशूट पर वह बेबी बंप के साथ पोज देती नजर आई थीं।

अनुष्का शर्मा

जनवरी 2021 में अनुष्का भी पहली बार मां बन जाएंगी। अनुष्का मां बनने के एहसास को हर पल जी रही हैं और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी खूब चर्चा बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए अनुष्का कई फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने विराट कोहली से दिसंबर 2017 में शादी की थी।

अमृता राव

विवाह एक्ट्रेस अमृता भी जल्द ही पहली बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। अमृता प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में चल रही हैं और जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। अमृता ने 7 साल पहले आरजे अनमोल से शादी की थी।

सोहा अली खान

2017 में बेटी इनाया को जन्म देने से पहले सोहा ने भी सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप दिखाने से परहेज नहीं किया था। प्रेग्नेंसी में योग करते हुए उनकी फोटोज काफी वायरल हुई थी। सोहा ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की थी।

लीजा हेडन

‘शौकीन’, ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं लीजा का प्रेग्नेंसी में बोल्ड अंदाज भी एक समय बेहद चर्चा में रहा था। बिकिनी में बेबी बंप दिखाते हुए उन्होंने कई फोटोज शेयर की थीं। लीजा दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। उन्होंने 2016 में डीनो ललवानी को अपना हमसफर चुना था।

समीरा रेड्डी

2019 में अंडरवॉटर प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाकर समीरा चर्चा में आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया भी प्रेग्नेंसी के दौरान कई फोटो शेयर किए थे। समीरा ने इन फोटोज के साथ प्रेग्नेंसी में आने वाली परेशानियों का जिक्र किया था। समीरा एक बेटा और एक बेटी की मां हैं। समीरा ने 2014 में अश्विनी वर्दे से शादी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Anushka-Kareena to Amrita Rao, Bollywood actresses did not hide their baby bump


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/from-anushka-kareena-to-amrita-rao-bollywood-actresses-did-not-hide-their-baby-bump-127842220.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना