पिछले 53 दिनों से लगातार गिरती जा रही है संजू बाबा की सेहत, वायरल फोटो में बेहद कमजोर नजर आए संजय दत्त
संजय दत्त की नई वायरल फोटो ने उनके चाहने वालों को परेशानी में डाल दिया है। संजय दत्त एक तस्वीर में एक फैन के साथ दिखे। इस फोटो में वे काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। संजय दत्त पिछले दिनो दुबई अपने बच्चों के पास गए थे। तब उनकी सेहत ठीक लग रही थी।
एक यूजर ने फोटो देखकर कहा कि बाबा बहुत कमजोर नजर आ रहे हैं, उम्मीद है वो जल्दी ठीक होंगे। एक और यूजर ने कहा कि कामना करते हैं कि संजू जल्द बेहतर महसूस करेंगे। गौरतलब है कि 11 अगस्त को संजू को लंग कैंसर होने की खबर सामने आई थी।
नाहटा ने कहा था- संजू को है लंग कैंसर
संजय दत्त की सेहत अच्छी नहीं है। इंडस्ट्री के ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने अगस्त में कहा था कि संजय दत्त को लंग कैंसर है। उन्होंने ट्विटर पर संजय के जल्द ठीक होने की कामना की थी। पर संजय की फैमिली ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। संजू कुछ दिनों के लिए दुबई भी गए थे और अब वे मुंबई वापस लौट आए हैं।
कोकिलाबेन में चल रहा इलाज, पर पत्नी ने नहीं की पुष्टि
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय को चौथे स्टेज का कैंसर है जिसका ट्रीटमेंट वह मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में करवा चल रहा है। लेकिन, मान्यता ने अगस्त में ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बीमारी के बारे कोई कयास ना लगाने की अपील की थी।
मान्यता ने अपने स्टेटमेंट में लिखा- मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने संजू के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले भी बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। आप सबसे मेरी यह गुजारिश है संजू के चाहने वाले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sanjay-dutt-looking-too-weak-in-viral-photo-due-to-lung-cancer-fans-prayers-for-him-to-get-well-soon-127779621.html