4 महीने बाद शादी करने वाला है कुछ-कुछ होता है का साइलेंट सरदार, डेलना श्रॉफ होंगी परजान की दुल्हन
शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म कुछ कुछ होता है में साइलेंट सरदार किड बने परजान दस्तूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। परजान ने साल भर पहले अक्टूबर में डेलना श्रॉफ से सगाई की थी। उसी समय की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा है कि दोनों फरवरी 2021 में शादी करने वाले हैं।
परजान की है प्रोडक्शन कंपनी
परजान ने लिखा है- साल भर पहले ये वही खूबसूरत दिन था, जब उसने हां कहा था। अब केवल 4 महीने बाकी हैं। परजान ने कुछ कुछ होता है के बाद मोहब्ब्तें, कहो न प्यार है, हाथ का अंडा, ब्रेक के बाद, है दिल बार बार, हम तुम परजानिया, पॉकेट मम्मी, कभी खुशी कभी गम में नजर आए थे। परजान को 2009 में पीयूष झा की फिल्म सिकंदर में लीड रोल में नजर आए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/parzaan-dastur-little-sardar-of-kuch-kuch-hota-hai-is-getting-married-127848464.html