मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

चिरंजीवी सरजा की मौत के 4 महीने बाद पत्नी मेघना ने दिया बेटे को जन्म, चाचा ध्रुव ने दो दिन पहले ही खरीदा 10 लाख का चांदी का पालना

4 महीने पहले कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सरजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 39 साल के सरजा की मौत ने उनके फैन्स को गहरा सदमा दिया था, लेकिन अब यह दुख थोड़ा कम हुआ है। चिरंजीवी की पत्नी मेघना ने गुरुवार को उनके बेटे यानी जूनियर चिरंजीवी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद सरजा के फैन्स ने हॉस्पिटल के बाहर ही जश्न मनाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में जूनियर अपने पिता की फोटो के साथ नजर आ रहा है। एक और फोटो में ध्रुव सरजा जूनियर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। ध्रुव ने दो दिन पहले ही जूनियर के लिए 10 लाख की कीमत वाला चांदी का पालना भी खरीदा है।

दो साल पहले हुई थी शादी
चिरंजीवी का जन्म 17 अक्टूबर 1980 को हुआ था। उनकी शादी दो साल पहले 2 मई 2018 को कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस मेघना राज के साथ हुई थी। सरजा ने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'शिवार्जुन' थी, जो लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी।

##

बच्चे का बेसब्री से था इंतजार
सरजा 7 जून की दोपहर करीब 1 बजे वे फोन पर अपने पिता से बात कर रहे थे, इसी बीच सरजा को अचानक पसीना आने लगा और वे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिरंजीवी को अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में एक्टर चिरंजीवी ने अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 months after Chiranjeevi Sarja's death wife Meghna gave birth to his son


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/4-months-after-chiranjeevi-sarjas-death-wife-meghna-gave-birth-to-his-son-127838635.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना